लखनऊ, दिसम्बर 7 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य कर कर्मियों ने सोमवार को प्रस्तावित कलम बंद हड़ताल स्थगित कर दी है। यह जानकारी मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन राज्य कर के प्रदेश अध्यक्ष जय प्रकाश मौर्य ने रविवार को दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश व जोनल पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह फैसला किया गया। संगठन के सभी पदाधिकारियों ने कामिनी चौहान रतन को प्रमुख सचिव राज्य कर बनाए जाने का स्वागत किया है। वह पूर्व में अपर आयुक्त व आयुक्त के पद पर रह चुकी हैं। संगठन हमेशा वार्ता के माध्यम से कर्मचारी समस्याओं का निदान कराने का प्रयास करता रहा है। सभी पदाधिकारी को पूर्ण विश्वास है कि यथाशीघ्र ही कर्मचारी समस्याओं का निस्तारण कराने की पहल जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.