राज्य कर अधिकारी के पद पर मिली प्रोन्नति
गोरखपुर, मई 21 -- गोरखपुर। राज्य कर विभाग में राज्य कर अधिकारी के पद पर प्रोन्नति पाए कर्मचारियों का गुरुवार को सम्मान किया गया। विभाग की तरफ से अनिल कुमार यादव, राजन कुमार सिंह, महानंद यादव, मोहम्मद अकरम सिद्दीकी, राजीव कुमार, इन्दू भूषण त्रिपाठी एवं दिनेश कुमार को राज्य कर अधिकारी के पद पर प्रोन्नति होने पर बधाई दी गई। प्रोन्नत हुए सभी कर्मचारियों ने अपर आयुक्त ग्रेड 1 दीनानाथ एवं संयुक्त आयुक्त कार्यपालक आदित्य भारती के समक्ष अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के जोनल मंत्री आशुतोष, जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, जिला मंत्री विजय शाह, प्रांतीय मंत्री सूरज कुमार भारती आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.