लखनऊ, मार्च 24 -- उत्तर प्रदेश राज्य कर अधिकारी सेवा संघ ने प्रमुख सचिव (राज्य कर) से अधिकारियों के पदोन्नति की मांग की है। संघ के अध्यक्ष दिव्येंद्र शेखर गौतम ने मंगलवार को कहा कि विभाग में लंबे समय से लंबित डीपीसी और एसीपी लाभ जारी करने की मांग की जा रही है। सत्र 2025-26 की अन्य पदोन्नतियां हो चुकी हैं, लेकिन एसी से डीसी, डीसी से आईसी और सीटीओ से एसी के पदों पर फाइलें पिछले माह की 28 तारीख से अटकी हुई हैं। संघ के महासचिव सुशील कुमार गौतम ने बताया कि वित्तीय लाभ और पदोन्नति न मिलने से अधिकारियों का मनोबल प्रभावित हो रहा है। उन्होंने राजस्व संग्रह की दक्षता बनाए रखने के लिए इन विसंगतियों को तत्काल दूर करने का अनुरोध किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.