लखनऊ, जनवरी 11 -- राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र. की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष जेएन तिवारी की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि परिषद की ओर से 20 जनवरी को विधानसभा पर धरना प्रदर्शन एवं घेराव किया जाएगा। इसमें प्रदेश के विभिन्न विभागों से हजारों कर्मचारियों के पहुंचने की संभावना है। बताया कि आउटसोर्स कर्मियों के न्यूनतम मानदेय पर अभी तक कोई स्पष्ट स्थिति नहीं बनी है। आउटसोर्स कर्मियों का शोषण लगातार हो रहा है। 30 दिन 12 घंटा काम लेकर 28 दिन का मानदेय दिया जा रहा है। वह भी मनमानी तरीके से सब हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव कर्मचारियों की मांगों पर कोई वार्ता नहीं कर रहे हैं। बैठक में परिषद की आजीवन सदस्यता ग्रहण करने वाले समाज कल्याण एवं जनजाति विकास विभाग के 15 सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। बैठक में परिषद की महामं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.