नैनीताल, जनवरी 31 -- नैनीताल। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से प्रांतीय आह्वान पर चलाए जा रहे गेट मीटिंग कार्यक्रम के अंतिम दिन कुमाऊं विवि के प्रशासनिक कार्यालय परिसर में गेट मीटिंग की गई। कर्मचारियों ने 18 सूत्रीय मांगों के पूर्ण होने तक संगठित संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। परिषद के जिलाध्यक्ष असलम अली ने बताया कि आंदोलन के दूसरे चरण के तहत 7 फरवरी को डीएम कार्यालय में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को लेकर विचार-विमर्श किया। इस मौके पर प्रांतीय मुख्य संरक्षक बहादुर सिंह बिष्ट, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरजेश कांडपाल, मोहित सनवाल, जगदीश चंद्र, शैलजा वर्मा, संजीव राम, रंजीत करती, दीपक बिष्ट, गणेश सिंह, कुलदीप, अभिराम पंत, पूरन पाठक आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.