अलीगढ़, जुलाई 8 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। राज्य कर्मचारी विकास लोक सहकारी आवास समिति के 300 करोड़ की संपत्तियों में कथित अनियमितताओं के मामले में नया विषय सामने आया। एसीएम प्रथम विनीत कुमार मिश्रा जिन पर समिति ने आरोप लगाए हैं, उन्होंने पिछले वर्ष एसीएम पद पर दोबारा तैनाती मिलने के बाद स्वयं ही डीएम को पत्र लिखकर समिति में सदस्य के रूप में नामित न किए जाने का अनुरोध किया था। इसके बाद समिति में उनकी जगह एसीएम द्वितीय को नामित कर दिया गया था। विनीत कुमार मिश्रा जिले में तैनाती के दौरान कुछ समय के लिए एसीएम प्रथम के पद पर कार्यरत रहे। यह भी पढ़ें- Balia News: नपा में छह लाख के चेक की जांच को बनाई कमेटी इसी दौरान डीएम के आदेश पर उन्हें राज्य कर्मचारी विकास लोक सहकारी आवास समिति में सदस्य के रूप में नामित किया गया था। इसी अवधि में समिति से ...