गाजीपुर, अप्रैल 22 -- गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के वाराणसी मंडल के नव मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को नहर कॉलोनी रजदेपुर देहाती में आयोजित हुआ। इसमें कृष्णानंद यादव को मंडल अध्यक्ष और संतोष यादव को मंडल मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने की, जबकि जिलामंत्री अश्विनी कुमार राय ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सभा को मनोज कुमार यादव सहित कई वक्ताओं ने संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कर्मचारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.