राज्य कर्मचारी के दर्जा को आशा वर्कर्स ने किया प्रदर्शन
बरेली, अगस्त 13 -- बरेली। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर गुरुवार को जिला अध्यक्ष शिववती साहू के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की गई। जिला अध्यक्ष शिववती साहू ने कहा कि 16 फरवरी 2026 को उप मुख्यमंत्री और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता में 13 सूत्रीय मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन अभी तक समझौते को धरातल पर लागू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि आशाओं के आधार भुगतान को बढ़ाकर 10 हजार रुपये प्रतिमाह करने और आशा संगिनियों के भुगतान में भी बढ़ोतरी का वादा किया गया था। उन्होंने आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी, पोलियो, फाइलेरिया, टीवी, कुष्ठ रोग, दस्तक, संचारी अभियान, जेएसवाई और नसबंदी समेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.