इटावा औरैया, फरवरी 25 -- इटावा, संवाददाता। आशा संगिनी कर्मचारियों ने राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने और वेतन वृद्धि किए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। कचहरी पहुंची इन आशाओं ने बताया कि उन्हें बेहद कम मानदेय मिलता है जिसके कारण उनका गुजारा नहीं हो पाता। पिछले सालों में कई बार यह भरोसा दिया गया कि उनका मानदेय बढ़ेगा, लेकिन उनके मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई । उनकी मांग है कि उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए और राज्य कर्मचारियों को मिलने वाली सभी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि वे शासन की ओर से दी गई जिम्मेदारी को निभाने के लिए किसी भी समय कामकाज में तैयार रहती हैं। गांव और अस्पताल तक भाग दौड़ करनी पड़ती है इसके बाद भी उन्हें काफी कम मानदेय दिया जाता है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ती चली जा रही है। इस...