आजमगढ़, मार्च 1 -- आजमगढ़, संवाददाता। ऑगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिकाओं ने रविवार को सिधारी हाइडिल कालोनी स्थित मंदिर परिसर में बैठक की। बैठक में राज्य कर्मचारी का दर्जा दिये जाने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। तत्पश्चात विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुए आंगनबाड़ी एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष कंचन यादव ने कहा आंगनबाड़ी एवं सहायिका विगत कई वर्षों से महिला एवं बाल विकास विभाग की आधारशिला के रूप में कार्य कर रही हैं। साथ ही साथ पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा ,टीकाकरण, गर्भवती, धात्री एवं शिशुओं की देखभाल सहित केंद्र संचालक एवं राज्य सरकार के अनेकों योजनाओं को सफल बना रहीं हैं। इसके बावजूद आंगनबाड़ी कर्मचारी को न कोई सुविधा और ना ही उचित पारिश्रमिक मिल रही है। उन्होंने अपनी मांगों के संबंध कई बार ज्ञापन दिया है, लेकिन सरकार की तरफ से को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.