रुद्रपुर, जनवरी 24 -- खटीमा, संवाददाता। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जनपद इकाई के आह्वान पर शुक्रवार को कर्मचारियों ने ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी 18 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन की शुरुआत खटीमा से की। इस दौरान आयोजित बैठक में कर्मचारियों ने अपनी मांगों पर विस्तार से चर्चा की और सरकार से शीघ्र शासनादेश (जीओ) जारी करने की मांग की। वक्ताओं ने बताया कि विभिन्न विभागों में ब्लॉक स्तर पर चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत 24 जनवरी से खटीमा में प्रदर्शन प्रारंभ किया गया है, जो पूरे जनपद से होते हुए प्रदेश स्तर तक चलाया जाएगा। ब्लॉक कार्यालय परिसर में हुए प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जिन कार्मिकों की पूर्ण सेवा अवधि 10 वर्ष से अधिक हो चुकी है, उन्हें पदोन्नति में शिथिलीकरण का लाभ देने के लिए प्रोबेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.