गोरखपुर, अप्रैल 5 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कोर कमेटी की बैठक विकास भवन परिसर में आयोजित की गई। कमेटी के सदस्य अशोक पांडे ने यह प्रस्ताव लाया गया कि आगामी कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री से सभी मांगों को पूरा करने और साथ ही पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की जाए। अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री जिस प्रकार शिक्षामित्र और अनुदेशकों का दर्द समझे हैं। उसी तरह कर्मचारियों का भी दर्द समझ कर सभी जायज मांगों को कैबिनेट से पास कराएं। इस अवसर पर महामंत्री मदन मुरारी शुक्ला, गोविन्द, अशोक पांडे, पं. श्याम नारायण शुक्ल, अनिल द्विवेदी, अनूप कुमार, राजेश मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, इजहार अली, बंटी श्रीवास्तव निशिकांत चौधरी, विनीता सिंह आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.