चाईबासा, जून 11 -- चाईबासा, संवाददाता। जिले के उज्ज्वल पाठक तथा लक्ष्मण महतो का चयन झारखंड प्रीमियर लीग सीजन 2 के लिए किया गया। दोनों खिलाड़ी टाउन हॉल गढ़वा में 11 जून से 14 जून तक आयोजित होने वाले झारखंड प्रीमियर लीग सीजन 2 में भाग लेंगे। उल्लेखनीय है कि झारखंड राज्य कबड्डी संघ द्वारा पिछले दिनों 24 मई को मोराबादी मैदान रांची में झारखंड प्रीमियर लीग सीजन 2 के लिए ट्रायल आयोजित किया गया था, जिसमें पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा व दिल्ली के कबड्डी खिलाड़ियों ने भाग लिया था। पश्चिम सिंहभूम से चार खिलाड़ी ट्रायल में हिस्सा लिया था, जिसमें दो खिलाड़ी उज्ज्वल पाठक एवं लक्ष्मण महतो का चयन किया गया है। यह भी पढ़ें- अंडर-16 झारखंड स्टेट बास्केटबॉल को लेकर बोकारो टीम का चयन ट्रायल दोनों खिलाड़ी बुधवार को गढ़वा के लिए रवा...