कटिहार, जुलाई 31 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सरकारी विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई, उपस्थिति और समग्र शैक्षणिक विकास को लेकर अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने की मुहिम को कटिहार जिले में उल्लेखनीय सफलता मिली है। राज्यभर में आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) के आंकड़ों में कटिहार ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए बिहार के अग्रणी जिलों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। जिले के कुल 1706 विद्यालयों में से 1428 विद्यालयों (83.70 प्रतिशत) में पीटीएम का सफल आयोजन किया गया। यह उपलब्धि राज्य के औसत 66.61 प्रतिशत से काफी अधिक है और दर्शाती है कि जिले में विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच संवाद मजबूत हुआ है। राज्य स्तर पर जारी आंकड़ों के अनुसार बिहार के 64,851 विद्यालयों में से 43,198 विद्यालयों में पीटीएम आयोजित हुई, जिससे राज्य का औसत 66.61 प्रतिशत रहा।

क...