रांची, मई 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् (जेसीईआरटी) द्वारा आयोजित झारखंड राज्य ओलंपियाड में नेतरहाट आवासीय विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। परीक्षा में राज्यभर से कुल 20,398 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा का आयोजन दो चरणों में किया गया था। प्रथम पांच छात्रों के सर्वोत्तम अंकों के आधार पर राज्यस्तरीय 15 विद्यार्थियों की मेधा सूची जारी की गई है। इस मेधा सूची में नेतरहाट आवासीय विद्यालय के कुल 4 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है। विशाल कुमार, श्रेयस मयंक, संत कुमार शर्मा और रंजन राज मेधा सूची में शामिल हैं। विद्यालय प्रशासन ने इसे संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासित वातावरण एवं विद्यार्थियों के सतत परिश्रम का परिणाम बताया है। प्राचार्य संतोष कुमार ने सभी सफल विद्यार्थि...