राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भागलपुर ने जीते 15 गोल्ड सहित 29 मेडल
भागलपुर, जून 15 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। 92वीं बिहार राज्य सीनियर व जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में भागलपुर जिला एथलेटिक्स टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। टीम ने कुल 15 गोल्ड, सात सिल्वर और सात ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इसके साथ ही भागलपुर ने अंडर-18 और अंडर-20 बालिका वर्ग में राज्य चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया।चैंपियनशिप में निर्मल, राज, राधिका, मनीष, खुशी, अरीबा, गुल्ली, विकास सिंह, सोनी प्रिया, ऋतु राज, खुशी यादव, दुर्गा और नीतू कुमारी ने विभिन्न स्पर्धाओं व रिले रेस में गोल्ड पदक जीते। वहीं सिद्धार्थ, ललित, सोनी, कुश, गुल्ली कुमारी, अक्षय और पांचों कुमारी ने सिल्वर तथा श्रद्धा, जितेंद्र, पांचों, विकास कुमार, कौशल और राजा ने ब्रॉन्ज पदक अपने नाम किए। यह भी पढ़ें- राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भागलपुर ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.