साहिबगंज, मार्च 16 -- बोरियो, प्रतिनिधि। राज्य आवास कर्मी संघ झारखंड प्रदेश के आह्वाहन पर पीएम आवास योजना (ग्रामीण) एवं आबुआ आवास सहित अन्य आवास योजनाओं में संविदा पर नियुक्त पदाधिकारियों व कर्मियों की लंबित मांगों को लेकर 17 से 20 मार्च तक तीन दिवसीय हड़ताल करेंगे। इसके बावजूद अगर मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो सात अप्रैल से बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। यह जानकारी प्रखंड कार्यालय के आवास कर्मी मृणाल कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व राज्य आवास कर्मियों ने 16 से 18 फरवरी तक काला-बिल्ला लगा कर कार्य किया। 23 से 25 फरवरी तक दो दिन कलमबंद हड़ताल में रहे ।10 मार्च को जिला मुख्यालय में जोर-दार घरना-प्रदर्शन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...