साहिबगंज, मार्च 16 -- बोरियो, प्रतिनिधि। राज्य आवास कर्मी संघ झारखंड प्रदेश के आह्वाहन पर पीएम आवास योजना (ग्रामीण) एवं आबुआ आवास सहित अन्य आवास योजनाओं में संविदा पर नियुक्त पदाधिकारियों/ कर्मियों की लंबित मांगों को लेकर तीन दिवसीय 17-20 मार्च तक हड़ताल करेंगेI इसके बावजूद भी उक्त अवधि में मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो सात अप्रैल से अनिश्चित कालीन हड़ताल करेंगे। इसकी जानकारी प्रखंड कार्यालय के आवास कर्मी मृणाल कुमार ने दिया। श्री कुमार ने बताया कि इसके पूर्व राज्य आवास कर्मियों ने 16 फरवरी से 18 फरवरी तक काला-बिल्ला लगा कर कार्य किया। 23 फरवरी से 25 फरवरी तक दो दिन कलम-बंद हड़ताल में रहे तथा 10 मार्च को जिला मुख्यालय में जोर-दार घरना-प्रदर्शन कियाI
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.