सासाराम, जून 4 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार राज्य उद्यमी व व्यवसायी आयोग के सदस्य सरदार कमलजीत सिंह ने गुरुवार को जिले में उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने जिले में उद्यमिता विकास, स्वरोजगार सृजन तथा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

युवाओं के लिए प्रोत्साहन उन्होंने कहा कि बिहार सरकार उद्योग व रोजगार को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है, जिसका सकारात्मक परिणाम अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है। बैठक में उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

उद्योग विकास समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना...