काशीपुर, अप्रैल 27 -- जसपुर। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने पत्रकार शौकत राही और व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष तरुण गहलौत की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया। सोमवार को रुहेला ने दोनों के घर पहुंचकर गहरी संवेदना प्रकट की और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने हर संभव सहायता का भरोसा भी दिलाया। बताया गया कि लगभग दस दिन पूर्व पत्रकार शौकत राही और तरुण गहलौत की माताओं का बीमारी के चलते निधन हो गया था। यहां आरपी सिंह, उस्मान, कुलदीप सिंह, मुशाहिद, बिट्टू, वसीम अहमद, मो. आरिफ, ललित चौहान रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...