राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीम ने किया निरीक्षण
सिद्धार्थ, अगस्त 7 -- उस्का बाजार। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा संयुक्त राष्ट्र विकास प्राधिकरण की प्रतिनिधि टीम के प्रशांत कुमार, आशीष, शबाना हेगड़े कस्बे के किसान इंटर कालेज के परिसर में अस्थाई रूप से स्थापित बाढ़ शरणालय का स्थलीय भ्रमण किया। टीम ने बाढ शरणालय में पेयजल, प्रकाश, शौचालय, सोने की व्यवस्था आदि को देखा। बताया गया कि इस बाढ़ शरणालय में बाढ़ प्रभावित अजिगरा, लाऊ खाय, बगहियां, हाथीवढ़ ताल, गायघाट, बैरवा, ताल नटवा, खजूरडाढ गांवों के कुल अनुमानित 12703 लोगों के आश्रय की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर एडीएम गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम सदर रेनू मिश्रा, तहसीलदार निखिल, नायब तहसीलदार अमित सिंह, लेखपाल संजय पांडेय, महेंद्र सहनी, धनंजय पाण्डेय, अभिषेक त्रिपाठी, ग्राम प्रधान मनोज सहानी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.