अल्मोड़ा, अगस्त 16 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। राज्य आंदोलन और सामाजिक सरोकारों से जुड़े लक्ष्मण सिंह खनका का 78 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर यहां सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। खनका विभिन्न खेलों के अच्छे खिलाड़ी थे। उनके निधन पर विधि आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश तिवारी, छावनी एकल सभासद मोहन नेगी, हरीश साह, कुबेर सिंह बिष्ट, हरीश हर्बोला, विरेंद्र कुमार, धन सिंह, लाल सिंह, राजेंद्र सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...