राज्य आंदोलन की तपोभूमि है खटीमा की धरती : सीएम
रुद्रपुर, सितम्बर 1 -- खटीमा, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान हुए खटीमा गोलीकांड में शहीद आंदोलनकारियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि खटीमा की धरती राज्य आंदोलन की तपोभूमि है। इसे उत्तराखंड राज्य आंदोलन की जननी कहा जाए तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलन के शहीदों के परिजनों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान खटीमा गोलीकांड में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों भगवान सिंह सिरौला, प्रताप सिंह, रामपाल, सलीम अहमद, गोपीचंद, धर्मानंद भट्ट और परमजीत सिंह को स्मरण करने का दिन है। उत्तराखंड का हर नागरिक इन वीर सपूतों का सदैव ऋणी रहेगा। राज्य आंदोलन के अपने अनुभवों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.