हल्द्वानी, मार्च 27 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। काठगोदाम स्थित एक होटल में शुक्रवार को राज्य आंदोलनकारी मंच एवं क्षेत्रीय जनता ने कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का स्वागत किया। मंच के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि राम सिंह कैड़ा ने उत्तराखंड राज्य निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। उनके मंत्री बनने से राज्य आंदोलनकारियों में उम्मीद है कि वे पहाड़ की आवाज को मजबूती से उठाएंगे। जिन गांवों तक अब तक विकास नहीं पहुंचा है, वहां तक योजनाएं पहुंचाएंगे। कमल मेहरा, कमल जोशी, हेम पाठक, जसविंदर सिंह भसीन, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, इमरान, दलजीत सिंह चड्ढा, हरजीत सिंह चड्ढा आदि मौजूद रहे। कैड़ा ने सभी का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...