राज्य आंदोलनकारी भट्ट को दी श्रद्धांजलि
विकासनगर, जुलाई 1 -- राकेश खत्री भाजपा के पूर्व जिला मंत्री एवं वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी जीवन भट्ट के निधन पर बुधवार को कूर्मांचल सभा भवन, हरबर्टपुर में शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। स्व. भट्ट का बीते सप्ताह काशीपुर में सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। शोक सभा में कूर्मांचल सभा के अध्यक्ष बीआर आर्य, उपाध्यक्ष कैलाश नेगी, कोषाध्यक्ष खेम सिंह रावत, विजय महर, नवीन चंद्र पांडे, बलवंत दानी, चंद्रप्रकाश आर्य, जगमाल सिंह, राहुल भट्ट आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.