रुद्रपुर, अगस्त 21 -- सितारगंज। राज्य आंदोलनकारी फकीर सिंह कन्याल के पिता पूर्व सैनिक प्रेम सिंह कन्याल निवासी ग्राम पिपलिया, खटीमा का गुरुवार की सायं निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। वह कुछ समय से अस्वस्थ थे। शुक्रवार को सैन्य सम्मान के साथ बनबसा घाट में अंत्येष्टि की गयी। प्रेम सिंह पुत्र फकीर सिंह कन्याल और कुंदन सिंह कन्याल ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में विधायक भुवन कापड़ी, भाजपा नेता नवीन भट्ट, रंदीप पोखरिया, राजू भण्डारी, हरीश महरा, मनोज बिष्ट, कृष्ण सत्यवली, भोला जोशी, सतीश उपाध्याय, सतीश भट्ट, महेश चंद ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पूर्व सैनिक प्रेम सिंह कन्याल के निधन पर शोक जताया। यह भी पढ़ें- नहीं रहे पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष नेगी सितारगंज सिडकुल इण्डस्ट्रीज वेलफयर ...