राज्य आंदोलनकारी पान सिंह नेगी के निधन पर शोक
रामनगर, जून 27 -- रामनगर। राज्य आंदोलनकारी और कर्मचारी नेता वन निगम पान सिंह नेगी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। राज्य आंदोलनकारियों ने इस पर गहरा दुख व्यक्त किया। राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी ने बताया कि उनके परिजनों ने जानकारी दी कि पान सिंह नेगी एक शादी समारोह के लिए अपनी बेटी के यहां जयपुर गए थे। उन्हें हार्ट अटैक आया और उनका आकस्मिक निधन हो गया है। देर रात तक उनका पार्थिव शरीर रामनगर पहुंचने की संभावना है। अंतिम संस्कार रविवार को रामनगर अंतिम विश्रामगृह में होगा। यह भी पढ़ें- राज्य आंदोलनकारी पान सिंह नेगी के निधन पर शोक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.