काशीपुर, मार्च 23 -- बाजपुर/खटीमा, संवाददाता। राज्य आंदोलनकारी और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी 45 वर्षीय नितिन टंडन का सोमवार को ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। वह सुल्तानपुर पट्टी के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में तैनात थे। प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी सतेंद्र यादव ने बताया कि नितिन रोज की तरह सोमवार को निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचे थे। कार्य के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेसुध होकर गिर पड़े। विद्यालय स्टाफ उन्हें काशीपुर के एक निजी चिकित्सालय ले गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। मूलरूप से खटीमा के पंजाबी कॉलोनी निवासी नितिन टंडन, पुत्र वीरेंद्र कुमार टंडन, मिलनसार स्वभाव के थे। परिजन मौके पर पहुंचकर पार्थिव शरीर को अपने पैतृक निवास खटीमा ले गए। विद्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.