काशीपुर, अप्रैल 30 -- जसपुर। राज्य आंदोलनकारी रहे आरटीओ कर्मी की ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। मोहल्ला नत्थासिंह निवासी 50 वर्षीय ग्रीस चन्द्र उर्फ बंटी पुत्र रामकुमार को राज्य आंदोलनकारी के चलते आरटीओ में लिपिक के रूप में नौकरी मिली थी। वर्तमान में ग्रीस चन्द्र रुड़की में तैनात थे। बताते हैं कि दो दिन पहले उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। ग्रीस के मित्र सर्वेश सिंह ने बताया कि गुरुवार को ग्रीस का दाह संस्कार कर दिया गया। ग्रीस ने अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उसकी मौत पर विधायक आदेश चौहान, सर्वेश सिंह, शैलेंद्र गहलोत, गजेंद्र सिंह, नईम अहमद, अदित्य गहलोत, राहुल, मुजाहिद, मोइन, आफताब, नौशाद आदि ने शोक जताया है। यह भी पढ़ें- गौतम खट्टर की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.