राज्य आंदोलनकारियों ने शहीदों के नाम पर घाट नामकरण की उठाई मांग
हरिद्वार, अप्रैल 29 -- हरिद्वार, संवाददाता। चिन्हीकरण से वंचित राज्य आंदोलनकारियों को मान्यता देने और हरिद्वार के एक घाट का नाम उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों के नाम पर रखने की मांग को लेकर बुधवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति ने नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया। धरने में शामिल आंदोलनकारियों ने सरकार और प्रशासन पर लंबे समय से उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सतीश जोशी ने कहा कि पिछले नौ वर्षों से राज्य सरकार वंचित आंदोलनकारियों के साथ न्याय नहीं कर पाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि केवल घोषणाओं और शासनादेशों के जरिए आंदोलनकारियों को भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि जनपद स्तरीय चिन्हीकरण समिति की बैठक शीघ्र बुलाई जाए, ताकि वंचित आंदोलनकारियों को उनका अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.