देहरादून, नवम्बर 6 -- उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी संगठन ने राज्य स्थापना की रजत जंयती पर देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का विरोध किया। शहीद स्थल पर आंदोलनकारियों ने धरना प्रदर्शन किया। राज्य आंदोलनकारियों ने कहा कि मसूरी राज्य आंदोलन का प्रमुख केंद्र रहा है व यहां पर शहादतें हुई है, इसलिए मसूरी में ही सम्मान समारोह आयोजित किया जाना चाहिए। अन्यथा नौ नवंबर को शहीद स्थल पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया l गुरुवार को शहीद स्थल पर धरना प्रदर्शन कर रहे राज्य आंदोलनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा कि राज्य स्थापना का पूरा प्रदेश रजत जंयती मना रहा है, लेकिन आंदोलनकारियों की मांगों की ओर ध्यान नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.