राज्य आंदोलनकारियों ने भेजा मुख्यमंत्री को ज्ञापन
हल्द्वानी, मई 15 -- बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को अब तक लागू न किए जाने पर नाराजगी जताई गई।आंदोलनकारियों ने कहा कि सरकार की ओर से न्यायालय में प्रभावी पैरवी न होने के कारण आंदोलनकारी लंबे समय से अपने अधिकारों से वंचित हैं। ज्ञापन में प्रदेश में भू-कानून 1950 लागू करने की मांग भी उठाई गई। उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहे नशे के कारोबार पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा गया कि जिले के गली-मोहल्लों तक नशे का जाल फैल चुका है। नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई करने व तेज-तर्रार अधिकारियों की नियुक्ति की मांग की। यह भी पढ़ें- बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर भड़के राज्य आंदोलनकारी जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.