कोटद्वार, दिसम्बर 21 -- उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी मोर्चा से जुड़े राज्य आंदोलनकारियों ने चिन्हीकरण से वंचित राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण के लिए समिति का गठन किया है। समिति में दिनेश गौड़ को अध्यक्ष चुना गया है। इस संबध में रविवार को मोर्चा कार्यालय में हुई राज्य आंदोलनकारियों की बैठक में मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वर्तमान में कई राज्य आंदोलनकारी चिन्हीकरण से वंचित हैं। जिलाधिकारी कार्यालय में भी 31 दिसंबर 2021 से पूर्व चिन्हीकरण के लिए भेजे गए आवेदनों पर ही कार्रवाई होने की संभावना है। ऐसे में कई आंदोलनकारी अभी भी चिन्हीकरण से वंचित रह जायेंगे। मौके पर ऐसे मामलों के निस्तारण के लिए समिति का गठन किया गया। समिति में दिनेश गौड़ अध्यक्ष, प्रेम सिंह बिंदवाल उपाध्यक्ष, भगवान सिंह महामंत्री, पुरूषोत्तम डबराल प्रचार सचिव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.