राज्य आंदोलनकारियों के चिह्निकरण के 198 आवेदनों पर हुई चर्चा
नैनीताल, जुलाई 22 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड शासन के निर्देशानुसार राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार नैनीताल में डीएम ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में गठित समिति की बैठक हुई। इस दौरान 2021 तक प्राप्त आवेदनों में से 198 आवेदनों पर चर्चा की गई।समिति ने आवेदकों की ओर से आवेदन पत्र के साथ प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों एवं अभिलेखों का बिंदुवार परीक्षण किया गया। डीएम ने निर्देश दिए, कि सभी आवेदनों की जांच शासन की ओर से निर्धारित मानकों व पारदर्शिता के साथ की जाए, ताकि वास्तविक राज्य आंदोलनकारियों को ही चिह्नित किया जा सके। कहा कि राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सेनानी हैं। उनके सम्मान एवं चिह्नीकरण की प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। अपूर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.