देहरादून, मार्च 18 -- विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा ने सीएम से मुलाकात कर बचे हुए राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण मानकों में ढील देने की प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया। बुधवार को मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष और जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण मानकों में ढील देने तथा प्रक्रिया शुरू करने का निवेदन किया। मुख्यमंत्री ने इस पर सचिव गृह को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।नेगी ने कहा कि वर्तमान चिन्हीकरण मानक काफी जटिल हैं, जिसके कारण प्रदेश में हजारों राज्य आंदोलनकारी अब तक चिन्हित नहीं हो पाए हैं। कई आंदोलनकारियों का कहना है कि वे केवल सम्मान के लिए चिन्हित होना चाहते हैं, पेंशन के लिए नहीं। उन्होंने बताया कि राज्य निर्माण आंदोलन के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.