राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण और पेंशन की मांग
विकासनगर, अगस्त 25 -- उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ऐसे आंदोलनकारी, जिनका अब तक चिन्हीकरण नहीं हो पाया है, उन्हें चिन्हित कर सम्मान दिए जाने की मांग उठाई गई है। इस संबंध में राज्य आंदोलनकारियों की ओर से मंगलवार को उपजिलाधिकारी विकासनगर को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन से लेकर राज्य गठन तक अनेक लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई, लेकिन निर्धारित पांच मानकों के कारण कुछ वास्तविक आंदोलनकारी चिन्हीकरण की प्रक्रिया से बाहर रह गए हैं। ऐसे आंदोलनकारियों के लिए अलग नीति बनाकर उनका चिन्हीकरण किए जाने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि नौ नवंबर 2025 को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर वास्तविक राज्य आंदोलनकारियों का शीघ्र चिन्हीकरण किए जाने की घोषणा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.