आजमगढ़, सितम्बर 5 -- अतरौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षक दिवस पर गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयोजित कार्यक्रम शनिवार को कोयलसा ब्लॉक के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय भैरवपुर में तैनात सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार सिंह को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री के हाथों शिक्षक प्रदीप कुमार सिंह द्वारा सम्मानित होने पर शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में खुशी व्याप्त है। अतरौलिया क्षेत्र के ग्राम धौरहरा शेखपुरा निवासी प्रदीप कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय वीरेंद्रजीत सिंह के पुत्र हैं। उनकी नियुक्ति 26 नवंबर 1999 को कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय भैरवपुर में सहायक अध्यापक के पद पर हुई थी। विद्यालय और शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं नवाचारपूर्ण कार्यों को देखते हुए शिक्षक दिवस के अवसर पर उन्हें राज्य अध्यापक पुरस्कार ...