फतेहपुर, सितम्बर 7 -- फतेहपुर। शिक्षक दिवस पर राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित प्राथमिक विद्यालय मलूकपुर, ऐरायां के सहायक अध्यापक आनंद कुमार मिश्र को सोमवार को डीएम निधि गुप्ता वत्स ने अंगवस्त्रा व पौध भेंट कर सम्मानित किया और उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षकों से अन्य शिक्षकों को भी प्रेरणा लेते हुए अपने विद्यालयों में नवाचार अपनाते हुए शिक्षा को और आगे बढ़ाना चाहिए। इस मौके पर सीडीओ पवन कुमार मीना, बीएसए प्रिंसी मौर्या समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...