राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन कल से
नोएडा, जून 5 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। बेसिक शिक्षा विभाग ने राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए चयन प्रक्रिया व समयसारिणी जारी कर दी है। पात्र शिक्षक सात से 30 जून तक प्रेरणा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। शिक्षक आवेदन के साथ अपना पोर्टफोलियो भी देंगे। पुरस्कार के लिए केवल नियमित रूप से कार्यरत शिक्षक-शिक्षिका ही पात्र होंगे। आवेदन के लिए न्यूनतम 15 साल की नियमित सेवा और सेवानिवृत्ति में कम से कम पांच साल की अवधि शेष होनी चाहिए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि संविदा शिक्षक, शिक्षामित्र, सेवानिवृत्त शिक्षक व पूर्व में राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत शिक्षक पात्र नहीं होंगे। यह भी पढ़ें- राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए 30 जून तक करें आवेदन एक से 20 जुलाई तक जिला चयन समितियां प्राप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.