किशनगंज, अप्रैल 30 -- किशनगंज, संवाददाता। पटना के प्लेज़ेंट वैली स्कूल, संदलपुर में तीन दिवसीय बिहार राज्य अंडर-9 शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरूवार से हो रहा है, जो 2 मई को संपन्न होगी। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, छपरा, लखीसराय, जहानाबाद, वैशाली, गोपालगंज सहित विभिन्न जिलों के कुल 53 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के उद्देश्य से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।इस प्रतियोगिता में अपने जिले से बालक वर्ग में आदर्श भास्कर एवं बालिका वर्ग में अपर्णा शर्मा भाग ले रहे हैं। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु जिला शतरंज संघ की टीम ने बुधवार देर शाम दोनों खिलाड़ियों को उनके अभिभावकों यथा ओम प्रकाश भास्कर, श्रीमती पिंकी भास्कर, अजीत कुमार, श्रीमती प्रिया कुमारी के साथ उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।इस अवस...