राज्यों को 1.09 लाख करोड़ की अतिरिक्त किश्त जारी
नई दिल्ली, अगस्त 1 -- केंद्र ने राज्य सरकारों को 1.09 लाख करोड़ रुपये के कर हस्तांतरण की अतिरिक्त किश्त जारी की है। यह सामान्य मासिक राशि के अतिरिक्त है। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस समय एक वित्त वर्ष के दौरान केंद्र द्वारा एकत्र किए गए करों का 41 प्रतिशत राज्यों को 14 किश्तों में हस्तांतरित किया जाता है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार ने शनिवार को राज्य सरकारों को 1,09,019 करोड़ रुपये के कर हस्तांतरण की अतिरिक्त किश्त जारी की है, जो आगामी 10 अगस्त को जारी किए जाने वाले सामान्य मासिक हस्तांतरण के अतिरिक्त है। यह भी पढ़ें- GST Collection: जुलाई में जीएसटी कलेक्शन 2.11 लाख करोड़ रुपये रहा, इम्पोर्ट का बड़ा योगदान यह भी पढ़ें- Bank Holidays in August: अगस्त में कुल 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, आज क्या शनिवार को भी SB...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.