रांची, अक्टूबर 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड को एक प्रमुख निवेश गंतव्य के रूप में देश-विदेश के मंच पर प्रस्तुत करने और अन्य राज्यों के साथ साझेदारी एवं औद्योगिक-आर्थिक सहयोग के अवसर तलाशने की तैयारी है। इसके लिए आगामी 12 और 13 नवंबर को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की समिट आयोजित होगी। इसमें झारखंड सरकार का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भाग लेगा, जिसमें राज्य के वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न क्षेत्र की इकाइयों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। सीआईआई पार्टनरशिप समिट के 31वें संस्करण में प्रतिनिधिमंडल की भागीदारी के लिए उद्योग निदेशालय एक प्रतिष्ठित इवेंट पार्टनर का चयन करेगा। इसके लिए निविदा जारी की गई है। समिट की थीम नेविगेटिंग द न्यू वर्ल्ड ऑर्डर: ट्रेड, टेक्नोलॉजी, ट्रस्ट एंड थॉट लीडरशिप है। समिट में अंतररा...