राज्यस्तरीय सुब्रतो कप में 6-1 से जीतकर संथाल परगना बना राज्य चैंपियन
दुमका, जुलाई 22 -- राज्य स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 में संथाल परगना (दुमका) की अंडर-17 बालक टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल मुकाबले में टीम ने कोल्हान को 6-1 के बड़े अंतर से पराजित कर सुब्रतो कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस शानदार जीत के साथ संथाल परगना (दुमका) की टीम ने राष्ट्रीय स्तर की सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान संथाल परगना (दुमका) की टीम ने उत्कृष्ट खेल, अनुशासन, टीम भावना और बेहतरीन तालमेल का परिचय दिया। खिलाड़ियों ने हर मुकाबले में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीमों पर अपना दबदबा बनाए रखा और अंततः खिताब जीतकर पूरे प्रमंडल का गौरव बढ़ाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.