गुड़गांव, फरवरी 8 -- गुरुग्राम। गुरुग्राम में राज्यस्तरीय सीएम कप-2025 प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। तीन दिवसीय यह खेल आयोजन सोमवार शाम से शुरू होगा। इसका शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। प्रतियोगिता के साथ 38वें नेशनल गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। डीसी अजय कुमार ने बताया कि प्रदेशभर के सभी जिलों से करीब 3600 खिलाड़ी और लगभग 500 नेशनल अवॉर्डी इस भव्य आयोजन में भाग लेंगे। प्रशासन ने खिलाड़ियों और अतिथियों के ठहरने, खान-पान, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा और यातायात सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली हैं। सीएम कप के अधिकांश मुकाबले नेहरू स्टेडियम और ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खेले जाएंगे। यहां फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल और कबड्डी प्रतियोगिताएं होंगी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.