भागलपुर, सितम्बर 4 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। डीएम ने राज्य स्तरीय सहयोग शिविर (एसएलएसपी) के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा को लेकर बैठक की। बैठक में प्राप्त आवेदनों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए पात्र आवेदकों के चयन और आगामी शिविर की तैयारियों को लेकर आवश्यक चर्चा की गई। बैठक के दौरान आगामी 8 सितंबर को पटना में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय सहयोग शिविर की तैयारियों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों द्वारा शिविर के सफल और व्यवस्थित आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश और कार्ययोजना पर चर्चा की गई। समीक्षा के बाद भागलपुर से तीन आवेदकों का चयन राज्यस्तरीय सहयोग शिविर के लिए किया गया है। चयनित आवेदकों को शिविर के माध्यम से आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्द...