बिहारशरीफ, अप्रैल 13 -- 16 से 19 अप्रैल तक पटना में होगा प्रतियोगिता का आयोजन बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पटना में 16 से 19 अप्रैल तक राज्यस्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए नालंदा की टीम घोषित कर दी गयी है। जिला बैडमिंटन संघ के सचिव मासूम हसन ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-13 और अंडर-15 आयु वर्ग में सिंगल्स व डबल्स के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया है। प्रदर्शन के आधार पर जिले के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चुनाव किया गया है। संघ के अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार सिन्हा, सदस्य साहिल सक्सेना आदि ने खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामना दी है। यह भी पढ़ें- छात्रावास में दाखिले के लिये 15 अप्रैल से शुरू होंगे केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर इनका हुआ चयन : अंडर-13, सिंगल व डबल्स-आदर्श कुमार व अमृत शरण। अंडर-1...