भागलपुर, मई 4 -- भागलपुर। 16वीं बिहार राज्य सब जूनियर व जूनियर वुशू प्रतियोगिता 2026 का आयोजन पांच से सात जून तक भागलपुर शहर में होगा। आयोजन की तैयारी को लेकर रविवार को खेल भवन में संघ की बैठक की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विस्तृत कमेटी का गठन किया जाएगा। आयोजन समिति का लेटर पैड तैयार भारतीय वुशू संघ, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग और बिहार ओलिंपिक संघ को आमंत्रण पत्र भेजा जाएगा। साथ ही पर्यवेक्षक भेजने के लिए आग्रह किया जाएगा। बैठक में आय, व्यय, खिलाड़ियों के आवासन व भोजन की व्यस्था पर चर्चा की गई। बैठक में संघ के महासचिव राजेश कुमार साह, उपाध्यक्ष डॉ. तपन कुमार घोष, जनार्दन प्रसाद, शिक्षाविद राजीवकान्त मिश्रा, डॉ. शाहिद रजा जमाल, कोषाध्यक्ष अश्विनी कुमार, कुमार प्रशांत सहित कई राष्ट्रीय खिलाड़ी आद्या, कृतिका आनंद...