राज्यस्तरीय सबजूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दम
कौशाम्बी, अगस्त 22 -- उत्तर प्रदेश कुश्ती एसोसिएशन के समन्वय से स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय सबजूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को पहलवानों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर समेत 22 टीमों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। दूसरे दिन मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी रहे। उपक्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। 45 किलोग्राम भार वर्ग में नैतिक यादव ने कृष्णा पाल और मुनेद्र ने आयुष को हराया। 48 किलोग्राम में विजय ने अंश यादव और आयान खान ने ईसू को शिकस्त दी। 51 किलोग्राम में प्रिन्श सोनकर ने करन यादव और युगांक ने चन्द्रेश को हराया। 55 किलोग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.