गाजीपुर, मार्च 2 -- करंडा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सिकन्दरपुर गांव में आयोजित अमर शहीद सत्राजीत राज्यस्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का तीन दिवसीय आयोजन उत्साह के साथ हुआ। 27, 28 फरवरी और एक मार्च तक चली प्रतियोगिता में क्षेत्रीय और राज्यस्तरीय टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। विद्यापीठ ने मुरादाबाद को हराकर खिताब अपने नाम किया। पहले दिन क्षेत्रीय मुकाबलों में मैनपुर ने आजमगढ़ को हराकर खिताब जीता। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भाग लिया। सेमीफाइनल में विद्यापीठ ने डीएलडब्लू को और मुरादाबाद ने देवरिया को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। विद्यापीठ और मुरादाबाद के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला रात दो बजे तक चला। तीसरे सेट तक पहुंचे इस रोमांचक मैच में दोनों टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। ठंड और देर रात के बावजूद हजारों दर्शक मैदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.