खगडि़या, जुलाई 6 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। हर खेल में खिलाड़ियों ने अपना प्रतिभा के बल पर राज्य का नाम कर रहा है। गत चार व पांच जुलाई को शेखपुरा में आयोजित बिहार मॉडर्न पेंटाथलॉन राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में खगड़िया के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा है। अंडर 13 बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में सरस्वती कुमारी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं सृष्टि कुमारी ने कांस्य पदक जीती। इधर अंडर 15 बालिका वर्ग में रिमझिम कुमारी ने रजत पदक अपने नाम की। जबकि अंडर 15 बालक वर्ग में पीयुष कुमार ने कांस्य पदक जीता। कोच कविता गुप्ता ने बताया कि खिलाड़ियोंं ने अपना बेहतर खेल का प्रदर्शन कर जिले का नाम किया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों में बेहतर करने का जज्बा है। बस सही मागदर्शन की जरूरत है। बे...